बांदा, मार्च 20 -- बांदा। संवाददाता मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मण्डल कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों से संवाद कर उन्हें शासन से उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी ।शुक्रवार को जिला न्यायाधीश अल्पना सिंह, जिलाधिकारी जे. रीभा एवं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने मंडल कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों से संवाद किया। बताया कि इसका उद्देश्य महिला बंदियों को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देना था। प्रमुख रूप से महिला हेल्पलाइन 1090, निःशुल्क विधिक सहायता, आपात कालीन पुलिस एवं स्वास्थ्य सेवाएं, कौशल विकास प्रशिक्षण आदि के बारे में जानकारी दी गई । यह भी बताया गया कि रिहाई के बाद वह किन सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर जीवन की दि...