जिला जज व डीएम एसपी ने किया कारागार निरीक्षण
बांदा, जून 29 -- बांदा। जनपद न्यायाधीश अल्पना, जिलाधिकारी अमित असेरी और एसपी पलाश बंसल ने सोमवार को दोपहर में मंडल कारागार का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में बैरकों में जाकर देखा और बंदियों से बातचीत की। पाकशाला में सफाई आदि के निर्देश दिए। जेल अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी हालचाल लिया। यहां कैंसर पीड़ित व एक अन्य भर्ती मिला। अधिकारियों ने कहा कि इनका बेहतर इलाज किया जाए। 18 साल के बंदी जेल में न रहें। सीसीटीवी कैमरे सही करवाए जाएं। नियम निर्देशों का हर हालत में पालन किया जाए। करीब एक घंटे के निरीक्षण के बाद उन्होंने जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह को जरूरी निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.