भदोही, मार्च 28 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला जज अखिलेश दूबे, डीएम शैलेश कुमार व एएसपी शिवम अग्रवाल संयुक्त रूप से शनिवार की शाम जिला जेल में निरीक्षण किए। जेल में निरुद्ध बंदियों को शासन से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त किए। जेल अधीक्षक को सरकार द्वारा प्रदत्त समस्त सुविधाओं को समय से बंदियों को मुहैया कराने को निर्देशित किए। इस दौरान जिला जेल में निरुद्ध महिला-पुरुष बैरकों में जाकर सरकार द्वारा उन्हें दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिए। निरीक्षण में न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारी रसोई घर, स्टोर खाद्यान, महिला-पुरुष बैरक,-किशोर बैरक का निरीक्षण के साथ ही जेल कैम्पस में ही संचालित डिस्पेन्सरी का भी निरीक्षण किए। डिस्पेन्सरी में मौजूद दवाओं के बारे में जानकारी हासिल की। अधिकारियों ने महिला बैरक में पहुंच कर उन्हें जेल प्रशासन द्वारा मुहै...