जिला जज व अधिकारी साइकिल से पहुंचे अदालत
लखनऊ, जून 20 -- ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की पहल करते हुए जनपद न्यायाधीश मलखान सिंह कई न्यायिक अधिकारियों के साथ साइकिल से अदालत पहुंचे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि शनिवार को जनपद न्यायाधीश मलखान सिंह के नेतृत्व में अपर जिला जज जिनेन्द्र कुमार पांडेय, उमाकांत जिंदल एवं गौरव शर्मा सहित समस्त न्यायिक अधिकारी सुबह 09 बजे डालीबाग स्थित सेशंस हाउस से साइकिल से प्रस्थान कर अदालत पहुंचे। यह क्रम हर शनिवार चलता रहेगा और न्यायिक अधिकारीगण साइकिल से अदालत आएंगे। जनपद न्यायाधीश ने बताया कि 21 जून को योग दिवस के अवसर पर सुबह 6 बजे जनपद के न्यायिक अधिकारी योग करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.