हल्द्वानी, जून 18 -- पूनम मौर्य हल्द्वानी। जिला न्यायाधीश पारुल थपलियाल ने गुरुवार को दमुवाढूंगा स्थित आश्रय सेवा समिति (वृद्धाश्रम परिवार) का दौरा कर वहां रह रहे बुजुर्गों का हालचाल जाना। उन्होंने आश्रम की व्यवस्थाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं, भोजन और आवास संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद बुजुर्गों के बीच बैठकर उनसे आत्मीय बातचीत की और उनकी समस्याओं व जीवन अनुभवों को सुना।न्यायाधीश के स्नेहपूर्ण व्यवहार से बुजुर्ग काफी भावुक और प्रसन्न नजर आए। जिला जज ने आश्रम द्वारा बुजुर्गों की सेवा और देखभाल के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान और सुरक्षा प्रदान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- जिला जज ने वृद्धाश्रम का किया औचक निरीक्षण साथ ही लोगों से ऐसे सेवा कार्यों में सहयोग देने क...