गोपालगंज, मार्च 10 -- गोपालगंज, विधि संवाददाता। आगामी 14 मार्च को स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गोपालगंज गीता गुप्ता ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अन्य न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्तागण थे। प्रचार रथ के साथ प्राधिकार के सचिव अनूप कुमार उपाध्याय, चीफ एलएडीसी गिरिजेश कुमार मिश्रा, अजय कुमार सिंह, बृजकिशोर प्रसाद व पीएलवी की टीम गोपालगंज प्रखंड के तिरबिरवा, यादोपुर शुक्ला, यादोपुर दुःखहरण, एकड़ेरवा, मानिकपुर, बरईपट्टी आदि विभिन्न गांवों में घूम घूमकर कर लोक अदालत में आकर अपने मुकदमों को समझौता के माध्यम से सुलझाने का आह्वान किया। रथ को रवाना करते हुए जिला जज ने बताया कि प्रचार रथ सुलह समझौते के...