जमुई, मार्च 8 -- जमुई । नगर प्रतिनिधि आगामी 14 मार्च को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जमुई के द्वारा विगत एक महीने से तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक तथा बिहार ग्रामीण बैंक के तरफ से व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रचार रथ को रवाना किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार संदीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार गाड़ी को रवाना किया। इस अवसर पर प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन के अतिरिक्त परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश विकास कुमार, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधीर सिंहा, कमला प्रसाद, पवन कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अनिमेष रंजन, एहसान रसीद के अलावा अग्रणी बैंक प्रबंधक लक्ष्मी एक्का, बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अमरदीप, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.