बाराबंकी, फरवरी 27 -- बाराबंकी। जनपद न्यायाधीश प्रतिमा श्रीवास्तव ने शुक्रवार को राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोरी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सिविल जज सीनियर डिवीजन शिवानी रावत, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट तृतीय आकांक्षा गुप्ता उपस्थित रहीं। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य संस्था में रह रही बालिकाओं, किशोरियों को मिल रही सुविधाओं, उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना तथा उनके विकास के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करना था। इस दौरान जिलाजज ने सम्प्रेक्षण गृह किशोरी का निरीक्षण करते हुए प्रभारी अधीक्षिका एवं अन्य स्टाफ को दिशा-निर्देश दिए, ताकि संस्थागत बालिकाओं का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। सभी बालिकाओं के स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इस पर विशेष जोर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.