मुंगेर, जून 20 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर की ओर से शनिवार को मंडल कारा, मुंगेर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुंगेर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक गुप्ता तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर के सचिव दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से कारा परिसर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंडल कारा की अधीक्षक किरण निधि भी उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने काराधीन अभियुक्तों के आवासीय व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई तथा स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान न्यायिक अधिकारियों ने काराधीन बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। वहीं, बंदियों की ओर से रखी गई समस्याओं को अधिकारियों द्वारा ग...