सीतापुर, मार्च 12 -- सीतापुर, संवाददाता। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आशीष जैन ने गुरुवार को जिला कारागार का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय भान व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गौरव प्रकाश उपस्थित रहे। जिला कारागार में जेल अधीक्षक प्रीति यादव व जेलर राजेश कुमार वर्मा सहित अन्य जेल अधिकारी भी उपस्थित रहे। जनपद न्यायाधीश आशीष जैन ने जिला कारागार में महिला बैरक, किशोर बैरक सहित अन्य बैरकों का निरीक्षण कर बंदियों से वार्ता की। वार्तालाप के दौरान किसी भी बंदी ने निःशुल्क विधिक सेवा दिये जाने की प्रार्थना/आग्रह नहीं किया और न ही कोई अन्य समस्या बंदियों ने बताई। जनपद न्यायाधीश ने जिला कारागार में स्थित अस्पताल और पाकशाला का भी निरीक्षण किया। जिसमें सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त पाई गईं। जनपद न्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.