जिला जज ने प्रचार वाहन किया रवाना
बलिया, सितम्बर 9 -- बलिया। जिले में 12 सितम्बर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बुधवार को व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान शुरू किया गया। इसमें अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रचार वाहन रवाना किया गया, जिसे दीवानी न्यायालय परिसर से जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार झा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इसके साथ ही शहर में निकली बाइक रैली को हरी झंडी दिखाया। प्रचार वाहन सभी तहसीलों का भ्रमण कर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व और उपयोगिता की जानकारी देगा। लोगों को बताया जाएगा कि जुर्माने से दंडनीय मामले, पारिवारिक एवं जमीनी विवाद, बिजली और टेलीफोन बिल से जुड़े मामले, टैक्स संबंधी प्रकरण, चेक बाउंस, सुलह योग्य फौजदारी मामलों सहित विभिन्न विवादों का प्रभावी समाधान लोक अदालत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.