मिर्जापुर, फरवरी 17 -- मिर्जापुर। जिला जज अरविंद कुमार मिश्र ने सोमवार को दीवानी कचहरी परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के न्याय रथ का उद्घाटन किया। उन्होंने कहाकि न्याय रथ से अब न्याय विभाग के कार्यों का आसानी से प्रचार-प्रसार किया जा सकेगा। न्यायिक अधिकारियों ने न्याय रथ को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किए। इस मौके पर अपर जिला जज प्रथम संतोष कुमार गौतम, विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट आसिफ इकबाल रिजवी,सीजेएम राहुल कुमार सिंह,सिविल जज(सीडि)गरिमा सिंह,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पल्लवी सिंह,सिविल जज (सीडि) / एफटीसी सोनल अग्रवाल, अपर सिविल जज (जूडि) तृतीय रूचि भाटी, सिविल जज (जूडि)/ एफटीसी अभिषेक सिंह,सिविल जज (जूडि) एफटीसी ऐश्वर्या यादव, सुनील सोनी, रंजीत कु‌मार,नितीश दूबे,सूरज कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...