संभल, अप्रैल 4 -- जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को शहर के हिंद स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला जज डॉ. विदुषी सिंह व मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट दीपक कुमार जायसवाल रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। साथ ही वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। शपथ ग्रहण समारोह में जिला जज डॉ. विदुषी सिंह ने कहा कि समस्त अधिवक्तागण वादकारियों के हित में कार्य करें। मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट दीपक कुमार जायसवाल ने कहा की वादकारी का हित सर्वोपरि है और अधिवक्तागण अधिक से अधिक न्याय कार्य करें। नव निर्वाचित कार्यकारिणी को एल्डर्स कमेटी द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शकील अहमद ने कहा कि हम न्यायालय में वादकारी के हित में कार्य करेंगे। सचिव सरफराज नवाज एडवोकेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.