जिला जज ने दिखाई मुंसिफ न्यायालय निर्माण को हरी झंडी
उन्नाव, मार्च 30 -- सफीपुर। जिला जज ने सोमवार को बार भवन में संचालित मुंसिफ न्यायालय का निरीक्षण कर स्थाई भवन के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण कर निर्माण हेतु हरी झंडी दिखाई। 17 जुलाई 2020 को मुंसिफ न्यायालय की शुरूआत बार भवन में कर स्थाई रूप से भवन निर्माण के लिए मियागंज मार्ग किनारे गाव सलीन्द निकट सरकारी भूमि का प्रस्ताव रखा गया था। सोमवार को जिला जज अनिल कुमार वर्मा मुंसिफ न्यायालय पहुचे। यहां उन्होंने मुंसिफ न्यायालय से संबंधित सभी थानों के कागजात की समीक्षा की। इसके बाद वह मुंसिफ न्यायालय भवन के लिए प्रस्तावित भूमि स्थल मियागंज मार्ग का जायजा लिया। यहां का निरीक्षण कर मौजूद संबंधित अधिकारियों को तय स्थान पर निर्माण के लिए की जा रही कार्यवाई को बढ़ाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान आईपीएस संचल मिश्रा, एसडीएम शिवेंद्र वर्मा मौजूद रहे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.