जौनपुर, जून 27 -- जौनपुर, संवाददाता। जिला जज सुशील कुमार शशि, सीजेएम श्वेता यादव, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. और पुलिस अधीक्षक कुंवर अुनपम सिंह ने शनिवार को जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बंदियों से संवाद करते हुए जिला कारागार में दी जा रही सुविधाओें, विधिक सहायता की जानकारी ली। पाकशाला में जाकर भोजन की गुणवत्ता भी परखी। जेल अस्पताल में बंदियों के उपचार और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में फीड बैक लिया। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि बंदियों के इलाज में लापरवाही न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...