जिला जज ने जनजागरूकता कार रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
बाराबंकी, अगस्त 25 -- बाराबंकी। राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आमजन को लोक अदालत के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को न्यायालय परिसर से जनपद न्यायाधीश प्रतिमा श्रीवास्तव ने कार रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जनपद न्यायाधीश ने सभी से अपील की है कि आगामी 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग करें तथा अपने लंबित अथवा प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण कराने का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए आमजन में जागरूकता एवं अधिकाधिक भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। राष्ट्रीय लोक अदालत आमजन को अपने विवादों का त्वरित, सरल एवं आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है। लोक अदालत में समय एवं धन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.