वाराणसी, मार्च 18 -- वाराणसी। जिला जज संजीव शुक्ला, अपर जिला जज आलोक कुमार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रवीण कुमार ने बुधवार को दीवानी परिसर में बने मीडियेशन सेंटर का निरीक्षण किया। जिला जज ने कहा कि मध्यस्थों को बड़ी ज़िम्मेदारी सौपी गई है। अपर जिला जज आलोक कुमार ने उनके कार्यों की सराहना की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रवीण कुमार ने आभार व्यक्त किया। संचालन बनारस बार के पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्रनाथ शर्मा ने किया। सत्यनारायण द्विवेदी, अभय कुमार दीक्षित, महेंद्र कुमार पांडेय, पुष्पराज सिंह, संजय वर्मा, श्रीनिवास मिश्र, सतीश श्रीवास्तव, जयंत कुशवाहा, अरुण दुबे, योगेश उपाध्याय, प्यारेमोहन, गुलाब चंद मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...