जिला जज ने किया बाल सुधार गृह का निरीक्षण
गाजीपुर, जून 30 -- गाजीपुर। जिला कारागार एवं किशोर गृहों में रह रहे बंदियों, किशोरों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं व्यवस्थाओं की गुणवत्ता परखने के लिए जिला जज धर्मेंद्र कुमार पांडे, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने जिला कारागार एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों की स्थिति, भोजन व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बंदियों से संवाद स्थापित कर उन्हें मिल रही सुविधाओं एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बंदियों से भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली गई। यह भी पढ़ें- जिला जज, डीएम और एसपी ने सुरक्षा, स्वास्थ्य व सुव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.