जिला जज ने कारागार में डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन
सुल्तानपुर, अप्रैल 5 -- सुलतानपुर। जिला कारागार अमहट में रविवार को जिला जज ने डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। जिला जज ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी के हो जाने से बंदियों और कैदियों को बेहतर जानकारी प्रदान हो सकेगी। उद्घाटन के मौके पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी से बंदियों और कैदियों के साथ जिला कारागार के कर्मियों एवं पुलिस कर्मियों को भी नियमों की जानकारी हो सकेगी। जो सभी के लिए आवश्यक है। यहा पर कारागार अधीक्षक प्रांजल अरविंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.