कानपुर, दिसम्बर 18 -- कानपुर, संवाददाता। जिला जज ने बुधवार को कारागार को निरीक्षण किया। इस दौरान महिला व पुरुष बैरकों का निरीक्षण कर बंदियों से संवाद किया गया। साथ ही उनके मुकदमों की स्थिति, अपील, निशुल्क विधिक सहायता व लोक अदालत से जुड़े मामलों की जानकारी ली। साथ ही जिन बंदियों के पास अधिवक्ता की व्यवस्था नहीं है। उन्हें निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर निस्तारण के इच्छुक बंदियों के प्रार्थना पत्र संबंधित न्यायालयों को भेजने को कहा गया। जिसके बाद कारागार के चिकित्सालय, वीडियो क्रांफ्रेसिंग कक्ष, लीगल एड क्लीनिक तथा बंदियों के कल्याण एंव पुनर्वास के संचालित रोजगारपरक प्रशिक्षण क्रार्यक्रमों का भी अवलोकन किया गया। वहीं किचन का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता देखी गई। इस दौरान जेल अधी...