सीवान, मार्च 9 -- सीवान विधि संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सीवान की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष मोतीश कुमार सिंह ने पांच महिलाओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं बुके देकर सम्मानित किया।सम्मानित होने वाली महिलाओं में चिकित्सकीय और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय डॉ. रीता सिन्हा, प्राचार्या डॉ. प्रियंका पायल, खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी राधा कुमारी, अधिवक्ता उषा कुमारी तथा पीएलबी प्रियंका कुमारी शामिल हैं। राधा कुमारी ने वर्ष 2025 में हैंडबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त कर जिले का गौरव बढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.