जिला जज ने अफीम के केस में तीन अभियुक्तों को सुनाई सजा
चतरा, सितम्बर 9 -- चतरा, विधि संवाददाता। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शंभू लाल साव की अदालत ने एनडीपीएस के तीन अभियुक्तों को अलग-अलग धाराओं में सजा सुनाई गई है। अभियुक्त पुनाई यादव को एनडीपीएस की धारा 15 में 14 वर्ष की सजा और डेढ़ लाख रुपया जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने पर डेढ़ वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतना होगा। दूसरा अभियुक्त रामवृक्ष यादव को एनडीपीएस की धारा 15 में 7 वर्ष की सजा और 75 हजार रूपये जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने पर 6 महीने की अतिरिक्त सजा भुगतना होगा। तीसरे अभियुक्त मुंशी यादव को एनडीपीएस की धारा 15 में 14 वर्ष की सजा और एनडीपीएस की धारा 18 में भी 14 वर्ष की सजा सुनाई गई है। इस केस में न्यायालय ने अपने फैसले में आदेश दिया है कि मुंशी यादव कि 14 वर्ष की सजा, एक सजा बीतने के बाद दूसरा 14 वर्ष की सजा चले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.