धनबाद, फरवरी 28 -- धनबाद सिविल कोर्ट के नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने सिविल कोर्ट परिसर का मुआयना कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वर्ष 2012 बैच के न्यायिक पदाधिकारी रहे निकेश कुमार सिन्हा की पदस्थापना दूसरी बार धनबाद में हुई है। इससे पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में धनबाद उनकी पहली पोस्टिंग थी। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता न्यायपालिका के अभिन्न अंग हैं। अधिवक्ताओं की सारी समस्याओं का शीघ्र ही समाधान करने की दिशा में प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पहले वह जिला जज थे, अब प्रशासनिक कार्य भी उनके जिम्मे आ गया है। सभी के सहयोग से न्यायपालिका का कार्य सुचारू रूप से चलेगा। बार तथा बेंच के बीच मधुर संबंध रहे, इसका भी प्रयास करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.