भदोही, जून 24 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला न्यायाधीश अखिलेश दुबे, डीएम शैलेष कुमार एवं एएसपी शुभम अग्रवाल बुधवार को संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किए। जेल में बन्द कैदियों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी लेते हुए जेल अधीक्षक को सरकार द्वारा प्रदत्त समस्त सुविधाओं को समय से बन्दियों को मुहैया कराने का निर्देश दिए।इस दौरान जेल में निरुद्ध महिला-पुरुष बंदियों से बात कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त किए। जिला जज एवं डीएम संयुक्त रूप से जेल की रसोई घर, स्टोर खाद्यान, महिला-पुरुष बैरक, किशोर बैरक कानिरीक्षण के साथ ही जेल कैम्पस में ही संचालित डिस्पेन्सरी का भी निरीक्षण किए। यह भी पढ़ें- मंडल कारा का जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया निरीक्षण, बंदियों की सुविधाओं की समीक्षा डिस्पेन्सरी में मौजूद दवाओं के विषय में जानक...