हरिद्वार, अगस्त 26 -- जिला जज की फोटो लगाकर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस अकाउंट से लोगों को संदेश भेजकर पैसों की मांग की गई। अपर जिला जज लक्सर को इसकी जानकारी मिलने के बाद न्यायालय प्रशासन ने पुलिस को शिकायत दी। सिडकुल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, हरिद्वार के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोज कुमार चौहान ने शिकायत दी है। बताया कि अपर जिला जज, लक्सर से कुछ व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट प्राप्त हुए थे। इनमें जिला जज की फोटो लगी थी। चैट के जरिए पैसों की मांग की जा रही थी।जांच यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वार में जिला जज की फोटो लगाकर बनाया फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट, पैसों की मांग, केस दर्ज में पता चला कि संबंधित व्हाट्सएप अकाउंट जिला जज का नहीं है। उनकी ओर से इस तरह का कोई संदेश...