जिला जज अनुपम कुमार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने दी भावभीनी विदाई
मेरठ, मई 20 -- डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, मेरठ द्वारा मंगलवार को जिला न्यायाधीश अनुपम कुमार के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया। माननीय जिला न्यायाधीश के कार्यकाल की सराहना करते हुए अधिवक्ताओं ने उनके न्यायिक योगदान को याद किया। अध्यक्षता बार एसोसिएशन अध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह ने और संचालन महामंत्री प्रशान्त गुप्ता ने किया। समारोह में बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय त्यागी, उपाध्यक्ष संजय कुमार एवं योगेन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष सरलेश भारद्वाज, संयुक्त सचिव प्रशासन चक्रेश बघेला तथा संयुक्त सचिव प्रकाशन विनय कुमार मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- लखनऊ में वकीलों पर लाठीचार्ज पर मेरठ में भी विरोध
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.