देवरिया, मई 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के कोतवाली रोड स्थित राजकीय बाल गृह के संचालन एवं वहां रह रहे बच्चों की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गठित जिला स्तरीय निरीक्षण समिति द्वारा मंगलवार को बाल गृह का निरीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- डालसा सचिव ने बालिका बाल गृह का किया औचक निरीक्षणबाल गृह में निरीक्षण जनपद न्यायाधीश धनेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बाल गृह में बच्चों की शिक्षा, खानपान, आवासीय व्यवस्था, साफ-सफाई, शौचालय, बिस्तर एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि बाल गृह में रह रहे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों के पालन-पोषण एव...