सिद्धार्थ, फरवरी 27 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद न्यायाधीश, डीएम व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह बस्ती का गुरुवार को निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहां पर मिलने वाली सुविधाओं की जांच की। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान वहां रह रहे किशोरों की सुरक्षा, आवासीय व्यवस्था, स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधा, शिक्षा एवं पुनर्वास संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि संप्रेक्षण गृह में रह रहे प्रत्येक किशोर के साथ संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार सुनिश्चत करें। उनकी शिक्षा, कौशल विकास एवं मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि उनके सफल पुनर्वास में कोई बाधा न आए। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की जांच भी की गई। आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.