कन्नौज, जून 30 -- कन्नौज, संवाददाता। जिला जज नरेंद्र कुमार झा, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मंगलवार को जिला कारागार का संयुक्त औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों का भ्रमण कर बंदियों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार चिकित्सालय, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा प्रबंध और परिसर की समग्र व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। जेल प्रशासन द्वारा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और सुरक्षा मानकों के अनुपालन की बारीकी से जांच की गई। यह भी पढ़ें- जिला जज व डीएम ने किया जेल का निरीक्षण, परखी व्यवस...