जिला जज, डीएम और एसपी ने किया जेल का निरीक्षण
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 2 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जिला जज राजीव कमल पांडेय, डीएम अभिषेक पांडेय व एसपी दीपक भूकर ने मंगलवार को संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। अफसरों ने कारागार परिसर, विभिन्न बैरक, पाकशाला, पुस्तकालय, चिकित्सालय, आंवला प्रसंस्करण केंद्र, सुरक्षा व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया। बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरुद्ध बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों को जाना। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बंदियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा उन्हें शासन से निर्धारित सभी सुविधाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से उपलब्ध कराई जाएं। महिला बैरक के निरीक्षण में न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने महिला बंदियों से उनके स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.