बुलंदशहर, मार्च 13 -- जिला जज संजय सिंह, डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं और खान-पान की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया। शुक्रवार को जिला जज संजय सिंह, जिलाधिकारी श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जेल के विभिन्न वार्डों और बैरकों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बंदियों से सीधे संवाद कर जेल प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बंदियों से उनकी समस्याओं और कानूनी सहायता की उपलब्धता के संबंध में भी पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की रसोई का विशेष रूप से मुआयना किया। शाम के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की शुद्धता और गुणवत्ता को चखा और परखा गया । इस दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.