अल्मोड़ा, जून 26 -- देवेंद्र पांड, अल्मोड़ा। जिला जज श्रीकांत पाण्डेय, डीएम अंशुल सिंह और एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा-व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। इसके अलावा मिलने आने वाले परिजनों की सुविधा के लिए बने बंदी परिजन मुलाकात केंद्र का उद्घाटन किया। यहां जेल अधीक्षक जयंत पांगती भी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...