मिर्जापुर, जून 29 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जनपद न्यायधीश अनुपम कुमार, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने सोमवार को संयुक्त रूप से राजकीय बाल संरक्षण गृह और जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। बाल संरक्षण गृह के निरीक्षण के दौरान एक-एक बच्चों से मुलाकात कर वार्ता कर उनके भोजन, पढ़ाई, चिकित्सा, खेल-कूद समेत देय सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान रसोई घर, स्टोर, शौचालय, साफ-सफाई व्यवस्था आदि को देखा गया। मौके पर उपस्थित मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और जिला प्रोबेशन अधिकारी को जिन बच्चों के केस न्यायालय में लम्बित हैं, उनकी पैरवी तेज करने का निर्देश दिया। वहीं जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान विभिन्न बैरकों,जेल के अस्पताल, रसोई आदि ...