सासाराम, दिसम्बर 15 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला छात्रवृति समिति की बैठक सोमवार को डीआरडीए सभागार में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता डीडीसी सह समिति के अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने की। इस दौरान प्रवेशिकोत्तर छात्रवृति वर्ष 2022-23, 2023-24 की अनुशंसा के आलोक में पिछले बैठक की संपुष्टि की गयी। साथ ही वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 को लेकर आगे की कार्रवाई करने की स्वीकृति प्रदान की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...