जिला चिकित्सालय पौड़ी का फायर सेफ्टी ऑडिट कराएं: आयुक्त
देहरादून, जून 4 -- पौड़ी। गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने जिला चिकित्सालय, पौड़ी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं व फायर सेफ्टी ऑडिट कराए जाने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को उन्होंने विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की, अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने केंद्रीय औषधि भंडार, बायोकेमिस्ट्री लैब, हेमेटोलॉजी लैब, हार्मोनल लैब, इंजेक्शन रूम, अल्ट्रासाउंड कक्ष, आईसीयू, एक्स-रे कक्ष व आपातकालीन सेवा इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों, स्वास्थ्य सेवाओं एवं मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक संसाधनों के बेहतर उपयोग पर बल दिया।आयुक्त ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी संवाद किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.