जिला चिकित्सालय के औषधि भंडार का औचक निरीक्षण किया
बागेश्वर, जून 4 -- देवेंद्र, बागेश्वर। जनस्वास्थ्य और रोगी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए औषधि निरीक्षक पूजा रानी ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय बागेश्वर के औषधि भंडार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान औषधियों के भंडारण, संरक्षण और वितरण व्यवस्था का गहन परीक्षण किया गया। निरीक्षण में औषधियों के सुरक्षित भंडारण के लिए निर्धारित तापमान एवं आर्द्रता नियंत्रण व्यवस्था, उपलब्ध स्टॉक, बैच विवरण, निर्माण एवं अवसान तिथि, स्टॉक रजिस्टर तथा वितरण संबंधी अभिलेखों की जांच की गई। औषधि निरीक्षक ने मनःप्रभावी दवाओं को ताला-बंद अलमारी में सुरक्षित रखने तथा एक्सपायरी दवाओं को पृथक कर सुरक्षित बॉक्स में रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल बौराड़ी में औषधि भंडार का निरीक्षण, सात सैंपल लिए यह भी पढ़ें- जिला चिकित्सालय पौड़ी का फायर सेफ्टी ऑडिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.