हरिद्वार, मई 25 -- रोशनाबाद स्थित विकास भवन सभागार में पर्यटन विभाग की ओर से वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अंतर्गत जिला चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए आवेदकों के साक्षात्कार लिए गए। योजना के तहत वाहन मद में नौ और गैर वाहन मद में दो आवेदन प्राप्त हुए थे। जिला अनुश्रवण समिति के समक्ष सभी आवेदन प्रस्तुत किए गए। निरीक्षण और परीक्षण के बाद समिति ने वाहन मद में नौ और गैर वाहन मद में एक आवेदन को स्वीकृति प्रदान की, जबकि एक आवेदन पात्रता पूरी न होने पर निरस्त कर दिया गया। यह भी पढ़ें- शारदा कॉरिडोर परियोजना के लिए समिति गठित मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल को निर्देश दिए कि स्वीकृत आवेदन पत्रों को संबंधित बैं...