मेरठ, मार्च 15 -- जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय में घुसकर अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चेयरमैन और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार घटना बीते 13 मार्च की है। मेरठ के पांडवनगर स्थित गन्ना भवन कार्यालय में तैनात जिला गन्ना अधिकारी बृजेश कुमार पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दोपहर करीब 2:48 बजे वह अपने कार्यालय में सरकारी कार्य कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम इन्दपुरा, थाना किठौर निवासी चेयरमैन वीरेन्द्र अपने करीब 10-12 साथियों के साथ जबरन कार्यालय में घुस आया। आरोपी चेयरमैन विभाग के एक पर्यवेक्षक सुपरवाइजर मोहित दीक्षित के ट्रांसफर को लेकर दबाव बना रहा था। जिला गन्ना अधिकारी ने नियम विरुद्ध ट्रांसफर करने से मना किया तो आरोपी और उसके साथी भड़क गए। आरोप है कि चेयरमैन और उसके साथि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.