शामली, फरवरी 26 -- शामली। नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला वृक्षारोपण समिति की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में एजेंडा बिंदुओं की समीक्षा करते हुए जिन कार्यों में कमी पाई गई, उनमें सुधार के निर्देश दिए गए। "एक जनपद-एक नदी" योजना के अंतर्गत खोखरी नदी को पूर्ववत चयनित रखने का निर्णय लिया गया। जल उपचार एवं जल गुणवत्ता की समीक्षा के दौरान प्रावधानों का अनुपालन न करने पर झिंझाना, कैराना, शामली, एलम व गढ़ीपुख्ता नगर निकायों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वृक्षारोपण समिति की समीक्षा में वर्ष 2020-21, 2021-22 एवं 2022-23 में हुए वृक्षारोपण की थर्ड पार्टी मॉनिटरिंग के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध रूप से अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.