कोडरमा, जून 22 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। आगामी 20वीं झारखंड राज्यस्तरीय सीनियर पुरुष खो-खो चैंपियनशिप के सफल आयोजन को लेकर कोडरमा जिला खो-खो संघ के प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने चैंपियनशिप के आयोजन व जिले में खो-खो खेल के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की सहमति भी प्रदान की। कोडरमा जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह के निर्देशानुसार संघ के सचिव अमित कुमार, उपाध्यक्ष तौफीक हुसैन, रेफरी बोर्ड के अध्यक्ष कौशल कुमार व संयुक्त सचिव अभिजीत आनंद ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...