लातेहार, फरवरी 7 -- लातेहार प्रतिनिधि। नगर पंचायत लातेहार में वर्ष 2026 के चुनाव की तिथि घोषित होते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र में 24 फरवरी को मतदान तथा 27 फरवरी को मतगणना कराई जाएगी। इधर नगर पंचायत चुनाव को लेकर खिलाड़ियों की सोच, अपेक्षाओं एवं सुझावों को जानने के उद्देश्य से हिंदुस्तान अखबार के प्रतिनिधि द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न खिलाड़ियों से संवाद किया गया। संवाद के दौरान खिलाड़ियों ने नगर क्षेत्र से जुड़ी खेल संबंधी मूलभूत एवं जमीनी समस्याओं को खुलकर सामने रखा और आगामी नगर पंचायत अध्यक्ष एवं वार्ड प्रतिनिधियों से अपनी अपेक्षाएं साझा कीं। खिलाड़ियों ने कहा कि नगर क्षेत्र में खेल से संबंधित सुविधाओं का घोर अभाव है। इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम और जि...