नैनीताल, मार्च 7 -- नैनीताल। जिला खेल संघ (डीएसए) की वार्षिक आम सभा और नई कार्यकारिणी का चुनाव आज रविवार को होगा। 50 यूनिट से जुड़े करीब 100 मतदाता महासचिव चुनेंगे। अन्य पदों पर महासचिव व सामान्य परिषद की सहमति से नियुक्ति की जाएगी।महासचिव पद के लिए मनोज जोशी, भुवन बिष्ट, नरेंद्र और आलोक चौधरी मैदान में हैं। संघ के चुनाव अंतिम बार फरवरी 2024 में कराए गए थे। चुनाव में स्कूल, कॉलेज, पॉलिटेक्निक और अन्य विभागों के दो-दो सदस्य मतदान करेंगे। संघ में जिलाधिकारी पदेन अध्यक्ष और पालिका अध्यक्ष पदेन उपाध्यक्ष होंगे। संघ से मिली जानकारी के अनुसार, आज रविवार को सुबह 11 बजे से चुनाव कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.