जिला खुदरा व्यापार संघ की बैठक विभिन्न बातों पर बनी सहमति
देवघर, जून 7 -- देवघर,प्रतिनिधि। मीना बाजार में देवघर में रविवार को जिला खुदरा व्यापार संघ की बैठक हुई। जिसमें व्यापारियों की समस्या और समाधान पर चर्चा की गई। बैठक में मीना बाजार के प्रमुख चार मार्ग पर गेट, सीसीटीवी कैमरा, दरबान, लाइट लगाने की सहमति बनी। इसके साथ ही यह निर्णय लिया गया कि मीना बाजार के व्यापारी एवं स्थानीय नागरिकों को सुविधा प्रदान करने के लिए टोटो एवं रिक्शा के लिए पटेल चौक से केसरवानी धर्मशाला भारती होटल होते हुए बिजली ऑफिस तक वन वे सिस्टम लागू किया जाए। जिससे आम नागरिक और व्यापारियों को सुविधा मिल सके। इसके लिए संगठन के प्रतिनिधि अनुमंडल पदाधिकारी, नगर आयुक्त व देवघर नगर निगम के महापौर से मिलकर समस्या का समाधान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मेदिनीनगर में ट्रैफिक जाम से परेशानी के खिलाफ पीआईएल करने का पलामू चैंबर ने लिया निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.