देवघर, फरवरी 26 -- देवघर,प्रतिनिधि। देवघर जिला खुदरा दुकानदार संघ के संस्थापक सदस्यों में से एक 80 वर्षीय गोपाल हमीरवासिया का मंगलवार रात्रि में आकस्मिक निधन हो गया। दु:ख की इस घड़ी में देवघर जिला खुदरा दुकानदार संघ ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार को एस बी राय रोड नर्सिंग टॉकीज के सामने उनके निवास स्थान से निकली। इस बात की जानकारी जिला खुदरा दुकानदार संघ के मीडिया प्रभारी राजेश केसरी ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...