जिला खनन विभाग ने लक्ष्य का 135 प्रतिशत वसूला राजस्व
जहानाबाद, मार्च 25 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। राजस्व प्राप्ति के मामले में जिला खनन विभाग ने निर्धारित लक्ष्य से 134. 74% राजस्व वसूलकर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है। आंकड़े के मुताबिक वित्त विभाग द्वारा 12799.15 लाख रुपया लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लक्ष्य के विरुद्ध 23 मार्च तक जिला में 17246.16 लाख रुपए की वसूली हुई, जो लक्ष्य का 134.74% हो गया। जबकि पिछले वर्ष मार्च माह तक 11480 .69 लाख की वसूली हुई थी। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 5765.49 लाख अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई है। जिला खनन पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि विभागीय लक्ष्य 15813. 57 निर्धारित है। उन्होंने बताया कि दूसरे नंबर पर शेखपुरा एवं तीसरे नंबर पर खगड़िया जिला है। उन्होंने बताया कि जिले में 43 बालू घाट स्वीकृत है जिसमें सोन नदी में 36 एवं पुनपुन नदी में सात हैं। सोन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.