पलामू, दिसम्बर 29 -- मेदिनीनगर,प्रतिनिधि। उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में सोमवार को जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई। समाहरणालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में डीसी ने डीएमओ से पिछली बैठक में दिये गए निर्देशों के अनुपालन की जानकारी ली।डीएमओ सुनील कुमार ने अवैध खनन पर कार्रवाई का प्रतिवेदन उपलब्ध कराया। इस दौरान उन्होंने बताया कि नवंबर महीने में खनन विभाग स्तर से अबतक अवैध परिवहन व खनन कर रहे कुल 18 वाहनों को जब्त किया गया है साथ ही 11 लाख 32 हजार रुपये बतौर जुर्माना भी वसूला गया। वहीं पांच प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। जिला परिवहन कार्यालय के तरफ से 12 वाहनों को जब्त कर 2 लाख 64 हज़ार रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावे अलग-अलग अंचलों के द्वारा की गयी कार्रवाई में 45 वाहन जब्त किये गए हैं,इसमें सबसे अधिक हरिहरगंज में 09 वाहन ज़ब्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.