जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई
दुमका, जून 10 -- समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के सभी प्रखंडों में खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन अधिक से अधिक वाहनों की जांच सुनिश्चित की जाए तथा जांच के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेजों की गहनता से जांच की जाए। बिना वैध कागजात के खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.