जिला खनन अधिकारी के छापे से मचा हड़कंप
हरदोई, जून 15 -- बेनीगंज, संवाददाता। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में कथित रूप से पुलिस की मिलीभगत से हो रहे अवैध मिट्टी और बालू खनन के खिलाफ जिला खनन अधिकारी शिवदयाल सिंह ने शनिवार की रात में छापेमारी की। कार्रवाई की सूचना मिलते ही खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया और वाहन चालकों ने गाड़ियों की रोशनी देखकर मौके से भागने का प्रयास किया। खनन में प्रयुक्त जेसीबी, हाइड्रा तथा ट्रैक्टर-ट्रालियों को जंगलों और अन्य स्थानों पर छिपा दिया गया, जिससे जिला खनन अधिकारी को मौके पर कोई वाहन नहीं मिला और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। जिला खनन अधिकारी शिवदयाल सिंह ने बताया कि यदि स्थानीय पुलिस सक्रियता दिखाए तो अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पुलिस की शिथिलता के कारण अवैध खनन की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। इस संबंध में उच्चाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.