महाराजगंज, जनवरी 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एक्स-रे जांच कराने के लिए टीबी मरीजों को भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। टीबी अस्पताल में ही बलगम जांच के साथ डिजिटल एक्स-रे करा सकेंगे। इसके लिए शासन ने जिला क्षयरोग विभाग को उच्च क्षमता का एक्स-रे जांच मशीन मुहैया कराई है। जिले को टीबीमुक्त करने के लिए विभाग हर स्तर पर कोशिश तेज कर दी है। जिला क्षयरोग चिकित्सालय में बलगम जांच के लिए पैथॉलोजी की व्यवस्था है। पैथॉलोजी में बलगम जांच के लिए उच्च क्षमता की मशीन लगी है। लेकिन बलगम जांच में टीबी की पुष्टि नहीं होने पर मरीजों को जिला अस्पताल में एक्स-रे जांच करानी पड़ती है। जिला अस्पताल में भीड़ के चलते एक्स-रे कराने में मरीजों का काफी परेशानी होती है। इतना ही नहीं एक-दूसरे में बीमारी फैलने की आशंका भी अधिक रहती है। मरीजों की सहूलियत और बीमारी फैलने की...