नैनीताल, मार्च 5 -- नैनीताल, संवाददाता। संस्था जिला क्रीड़ा संघ (डीएसए) के द्विवार्षिक चुनाव 8 मार्च को होंगे। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। डीएसए के महासचिव अनिल गड़िया ने बताया कि संस्था के चुनाव हर दो वर्ष में कराए जाते हैं। संघ में स्कूल, कॉलेज, क्लब, केएमवीएन और परिवहन निगम समेत कुल 48 यूनिट शामिल हैं। प्रत्येक यूनिट से दो-दो सदस्य चुनाव में हिस्सा लेते हैं। चुनाव के दौरान सभा के महासचिव के साथ विभिन्न खेलों के सचिवों का भी चयन किया जाएगा। संघ की पदेन उपाध्यक्ष नगर पालिका के चेयरमैन होते हैं। सभी की देखरेख में यह चुनाव संपन्न कराया जाएगा। जिसके बाद आगामी खेल गतिविधियों की योजना तय की जाएगी। चुनाव में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल और बैडमिंटन समेत अन्य खेलों के सचिवों का भी चयन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.